{"_id":"61c05c457122ea2b793f2560","slug":"shivpuri-supervisor-guard-and-electrician-were-stealing-nutritional-food-all-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: सुपरवाइजर, गार्ड और इलेक्ट्रिशियन कर रहे थे पोषण आहार की चोरी, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: सुपरवाइजर, गार्ड और इलेक्ट्रिशियन कर रहे थे पोषण आहार की चोरी, तीनों गिरफ्तार
Mon, 20 Dec 2021 04:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:04 PM IST
सार
शिवपुरी पुलिस ने पोषण आहार बनाने वाली सरकारी फैक्ट्री के सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिशियन और गार्ड को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके पास पोषण आहार से भरी बोरियां बरामद की गई है।
विज्ञापन
शिवपुरी में पोषण आहार फैक्ट्री से सिक्योरिटी गार्ड और उसका सुपरवाइजर ही चोरी कर रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पोषण आहार बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और इलेक्ट्रिशियन कर रहे थे। उनके पास से शिवपुरी देहात पुलिस ने पोषण आहार से भरी बोरियां भी बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम के पास पोषण आहार फैक्ट्री पर तीनों आरोपी नौकरी करते थे। रात में जब फैक्ट्री पर कोई नहीं होता था, तो दलिया और अन्य पोषण आहार के बोरे बाउंड्री वॉल से बाहर निकालकर बाजारों में बेचते थे। फैक्ट्री के स्टोर कीपर की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
शिवपुरी देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा कि स्टेडियम के पास स्थित दलिया फैक्ट्री में तीनों लोग काम करते हैं। हमने इन्हें दलिया के बोरे ले जाते हुए पकड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड, उनका सुपरवाइजर और इलेक्ट्रिशियन दलिया के कट्टे चुराकर अपने यहां रख रहे थे। फैक्ट्री पर जाकर देखा तो वहां बाउंड्री वॉल के पास भी दलिया के कट्टे मिले हैं। पूछताछ जारी है। उसमें ही पता चलेगा कि तीनों लोगों के साथ और कौन शामिल था? यह दलिया कहां बेचते थे? कब से यह काम कर रहे थे।