फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Supervisor, guard and electrician were stealing nutritional food, all three arrested

शिवपुरी: सुपरवाइजर, गार्ड और इलेक्ट्रिशियन कर रहे थे पोषण आहार की चोरी, तीनों गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 04:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 04:04 PM IST
सार

शिवपुरी पुलिस ने पोषण आहार बनाने वाली सरकारी फैक्ट्री के सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिशियन और गार्ड को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके पास पोषण आहार से भरी बोरियां बरामद की गई है। 
 

विज्ञापन
Shivpuri: Supervisor, guard and electrician were stealing nutritional food, all three arrested
शिवपुरी में पोषण आहार फैक्ट्री से सिक्योरिटी गार्ड और उसका सुपरवाइजर ही चोरी कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पोषण आहार बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और इलेक्ट्रिशियन कर रहे थे। उनके पास से शिवपुरी देहात पुलिस ने पोषण आहार से भरी बोरियां भी बरामद की हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम के पास पोषण आहार फैक्ट्री पर तीनों आरोपी नौकरी करते थे। रात में जब फैक्ट्री पर कोई नहीं होता था, तो दलिया और अन्य पोषण आहार के बोरे बाउंड्री वॉल से बाहर निकालकर बाजारों में बेचते थे। फैक्ट्री के स्टोर कीपर की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।  
विज्ञापन


शिवपुरी देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा कि स्टेडियम के पास स्थित दलिया फैक्ट्री में तीनों लोग काम करते हैं। हमने इन्हें दलिया के बोरे ले जाते हुए पकड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड, उनका सुपरवाइजर और इलेक्ट्रिशियन दलिया के कट्टे चुराकर अपने यहां रख रहे थे। फैक्ट्री पर जाकर देखा तो वहां बाउंड्री वॉल के पास भी दलिया के कट्टे मिले हैं। पूछताछ जारी है। उसमें ही पता चलेगा कि तीनों लोगों के साथ और कौन शामिल था? यह दलिया कहां बेचते थे?  कब से यह काम कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed