{"_id":"6252977232eed111bc5c130b","slug":"shivpuri-scindia-absorbed-in-krishna-devotion-applauded-while-sitting-on-the-floor-took-blessings-by-taking-down-the-aarti-of-radha-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधिया की कृष्ण भक्ति: शिवपुरी में फर्श पर बैठकर बजाईं तालियां, राज्यमंत्री ने महाराज के पैरों में गिरकर की चरण वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधिया की कृष्ण भक्ति: शिवपुरी में फर्श पर बैठकर बजाईं तालियां, राज्यमंत्री ने महाराज के पैरों में गिरकर की चरण वंदना
Sun, 10 Apr 2022 02:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:08 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी प्रवास पर थे। सिंधिया मध्य प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के पैतृक ग्राम राठखेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। राठखेड़ा में ग्रामीणों द्वारा बनवाए गए नए मंदिर के कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भगवान की आरती उतारी और चरणवंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिंधिया ने फर्श पर बैठकर तालियाँ बजाईं और मोर नृत्य भी देखा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। वहीं उनके संबोधन के दौरान मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने सिंधिया के पैरों में गिरकर चरणवंदना की। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंत्री सिंधिया ने कहा कि कथा से ऊर्जा मिलती है, वहीं, राज्य मंत्री राठखेड़ा ने कहा कि मंदिर का निर्माण सभी ग्रामवासियों ने मिलकर किया है। मातरानी और सिंधिया जी के आशीर्वाद से सभी ने मिलकर मंदिर को बनवाया है। ये मंदिर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों का है। राज्यमंत्री ने कहा कि सिंधिया महाराज ने मंदिर में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया, कथावाचक गुरुदेव का आशीष लिया। पूरे क्षेत्रवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।