फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Revealed the blind murder of a young man in Kolaras, told about the theft of friends, hence murdered, two arrested

शिवपुरी: कोलारस में युवक के अंधेकत्ल का खुलासा, दोस्तों की चोरी की बात बता दी थी इसलिए कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 10:53 PM IST
सार

शिवपुरी की कोलारस पुलिस ने एक अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के दोस्त हैं। इन्होंने इसलिए हत्या कर दी थी कि दोस्त ने इन दोनों की चोरी का खुलासा अपने मालिक दुकानदार से कर दिया था।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Revealed the blind murder of a young man in Kolaras, told about the theft of friends, hence murdered, two arrested
शिवपुरी की कोलारस पुलिस ने एक अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेड़ से लटकी मिली लाश के मामले में कोलारस पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या की थी। इन्होंने इसलिए हत्या कर दी थी कि दोस्त ने इन दोनों की चोरी का खुलासा अपने मालिक दुकानदार से कर दिया था।
विज्ञापन


कोलारस पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को भडौता चक के रहने वाले रामप्रसाद पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरा पुत्र हरभजन खरई वाले के यहां किराने की दुकान पर कोलारस में काम करता था जो लौटकर नहीं आया। सुबह पता चला कि हरभजन की लाश भडौता चक रोड पर खन्ती में लटके पेड़ की डाल से फांसी पर लटकी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने खरई के एक किराने की दुकान पर पूर्व में मृतक के साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को उनमें से दो कर्मचारियों पर शक हुआ, सख्ती से पूछताछ की दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि हम दोनों खरई वाले के यहां किराने की दुकान पर कोलारस में काम करते थे। हम दोनों के साथ में हरभजन पाल भी काम करता था। जिसने हम दोनों की दुकान में चोरी करने की शिकायत दुकान मालिक से कर दी थी, जिससे दुकान मालिक ने हम दोनों को काम से हटा दिया था जिससे हमें कहीं काम नहीं मिल रहा था। इसलिए हरभजन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल को दोनों आरोपियों को भडौता रास्ते पर हरभजन पाल अपनी साइकल से घर जाते दिख गया। दोनों ने उसे रोककर बातों में उलझा लिया, फिर शराब पिलाई। उसकी साइकल वहीं रखवा दी और एक लड़की से मिलवाने का लालच देकर उसे बाइक पर बिठाकर ले गए। रास्ते में गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों आरोपी हरभजन का मोबाइल निकाल कर एक कुएं में फेंक दिया। जिसे निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed