{"_id":"624576c5f7703470b345c736","slug":"shivpuri-protest-in-shivpuri-against-the-attack-on-arvind-kejriwal-s-house-aap-workers-gave-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का शिवपुरी में विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का शिवपुरी में विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
Thu, 31 Mar 2022 03:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:09 PM IST
सार
शिवपुरी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले को लेकर विरोध जताया है। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिवपुरी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले को लेकर शिवपुरी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर हमले की निंदा की है। गुरुवार को शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर यहां पर डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रंजीता देशपांडे ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने हमला किया। वहां पर सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए व घर पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। यह हमला भाजपा की गुंडागर्दी को दिखाता है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी इस हमले का विरोध करती है और कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।