{"_id":"61e5289e2f1d7f02df38bd05","slug":"shivpuri-prisoner-dies-in-hospital-family-members-create-ruckus-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: अस्पताल में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: अस्पताल में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप
Mon, 17 Jan 2022 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:59 PM IST
सार
शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह उसे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
Shivpuri: कैदी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह उसे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
दरसअल विचारधीन कैदी महेश धानुक सात माह पहले 1.5 वर्ष की बच्ची के दुष्कर्म के आरोप में शिवपुरी की सर्किल जेल में कैद था। सोमवार अल सुबह करीव 5 बजे कैदी महेश की जेल में तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महेश के परिजनों का कहना है कि हमने जब मुलाकात के लिए जेल में फोन लगाया तो पता चला कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हम जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बॉडी पड़ी हुई मिली। मृतक पत्नी सरोज का कहना था कि कुछ दिन पहले कोर्ट में तारीख पर हमें कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि तेरे पति को जेल में ही मार देंगे। उनकी हत्या की गई है। कैदी महेश धानुक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। कैदी महेश धानुक की पत्नी सरोज धानुक ने हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामे के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरन एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि सात माह पहले देहात थाना क्षेत्र में आरोपी महेश धानुक को 1.5 वर्षीय वालिका के साथ किए दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह शिवपुरी की सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर सजा काट रहा था। जिसकी सोमवार सुबह तबी,यत बिगड़ी ओर उंसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
