{"_id":"621b488f4740b872c865db3b","slug":"shivpuri-prahlad-bharti-said-in-the-tb-program-workshop-continue-active-case-finding-for-tuberculosis-eradication","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: टीबी प्रोग्राम कार्यशाला में बोले प्रहलाद भारती- क्षय उन्मूलन के लिए एक्टिव केस फाइडिंग जारी रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: टीबी प्रोग्राम कार्यशाला में बोले प्रहलाद भारती- क्षय उन्मूलन के लिए एक्टिव केस फाइडिंग जारी रखें
Sun, 27 Feb 2022 03:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 03:16 PM IST
सार
शिवपुरी जिला अस्पताल में शनिवार को टीबी प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कैंप और एक्टिव केस फाइडिंग जैसी गतिविधियां संचालित करने कहा।
विज्ञापन
टीबी प्रोग्राम कार्यशाला में शामिल राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत शिवपुरी जिला अस्पताल में शनिवार को टीबी प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रहलाद भारती कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रहलाद भारती ने कहा कि टीबी जैसी जानलेवा बीमारी का अब अचूक उपचार शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। आशा, आंगनवाड़ी, ए.एन.एम. कार्यकर्ता इसके बारे में आम जनता को जागरूक करें। टीबी की बीमारी प्रमुख रूप से सहरिया आदिवासी समुदाय को प्रभावित करती है एवं वह उपचार के बीच में ही दवा छोड़ देते हैं। प्रहलाद भारती ने कैंप और एक्टिव केस फाइडिंग जैसी गतिविधियां निरन्तर आयोजित करने के निर्देश जिला क्षय अधिकारी को दिए।
निक्षय पोषण योजना, जिसमें भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को उपचार के दौरान पांच सौ रुपये प्रतिमाह की पोषण राशि प्रदान की जाती है, उसके बारे में भी कार्यशाला में उपस्थित समस्त आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आम जनता को जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में गति लाने और अच्छा कार्य करने वाली आशा, आगंनवाड़ी और समस्त अन्य वॉलेन्टियर को विश्व क्षय दिवस पर सम्मानित करने हेतु जिला क्षय अधिकारी को निर्देश दिए।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष व्यास ने इनर्फोमेंट स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास, टीबी हारेगा देश, जीतेगा में ज्यादा से ज्यादा मरीज खोजकर टीबी उपचार किया जाना चाहिए।