{"_id":"61dc453faa1f2204f9524fb7","slug":"shivpuri-police-caught-two-accused-of-stealing-42-lakhs-by-cutting-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: एटीएम काटकर 42 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: एटीएम काटकर 42 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 10 Jan 2022 08:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:09 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में दिसंबर 2021 में एटीएम काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल कार और 6 लाख 20 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
एटीएम काटकर 42 लाख की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम काटकर 42 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शिवपुरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने 11 दिसंबर 2021 को शहर के दो एटीएम को काटकर 42 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 253, 254, 457, 380, 427 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया किया था।
सीसीटीवी के आधार पर की गई चोरों की तलाश
चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव और थाना प्रभारी ने पुलिस टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज उत्तराखण्ड, हरियाणा, मेवात और राजस्थान में सर्कुलेट किए गए थे। शिवपुरी पुलिस को मेवात से सूचना मिली की वहां के कुछ लोग इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिवपुरी पुलिस की एक टीम मेवात के लिए रवाना की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की तलाश की और दो आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।
मेवात और शिवपुरी से पकड़े गए आरोपी
शिवपुरी पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा मेवात पुन्हाना से गिरफ्तार किया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात को अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात कबूल की । पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी शिवपुरी जिले के थाना सीहोर गांव कांकर का रहने वाला है। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने शिवपुरी के कांकर गांव से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से बलेनो कार और चोरी के 6 लाख 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।