फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: People troubled by pigs, even after hearing many times, municipal officials are not paying attention

Shivpuri: सुअरों से परेशान हुए लोग, कई शिकायतों के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 06 Jun 2022 02:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 02:32 PM IST
सार

शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी रहवासी सुअरों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं। कॉलोनी में ज्यादातर समय सुअर यहां वहां घूमते रहते हैं, जिसके गंदगी का आलम पसरा है। स्थानीय लोग नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Shivpuri: People troubled by pigs, even after hearing many times, municipal officials are not paying attention
शिवपुरी मे सुअर से परेशान लोग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी रहवासी सुअरों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं। कॉलोनी में ज्यादातर समय सुअर यहां वहां घूमते रहते हैं, जिसके गंदगी का आलम पसरा है। स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुअर कॉलोनी में घूम-घूमकर गंदगी फैला रहे हैं, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि पूर्व में शहर में सुअरों की बढ़ती हुई संख्या को लेकर शूटआउट के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस शूटआउट के बाद बढ़ते सुअरों को लेकर कोई कारगर योजना नगर पालिका द्वारा शुरू नहीं की गई है। दर्पण कॉलोनी में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश बग्गा ने बताया कि इस कॉलोनी में सुअरों के आतंक से जनता परेशान है। जबकि दर्पण कॉलोनी विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित की गई थी और इसे बाद में नगरपालिका को स्थानांतरित किया गया था, जिसके कारण यह नगर पालिका की कॉलोनी कहलाती है, लेकिन इस कॉलोनी में गंदगी का आलम है। इस कॉलोनी में सुअरों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिक बताते हैं कि यह समस्या इस हद तक पहुंच चुकी है कि लोगों का यहां रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


कॉलोनी में गंदगी की हालत यह है कि नालियां चोक पड़ी हुई हैं व पानी की निकासी नहीं है। नगर पालिका द्वारा निर्मित इस कॉलोनी में जो दुकानें हैं वहां पर नालियां चोक पड़ी हैं। कुछ दुकानदारों द्वारा नालियों पर कब्जा कर नालियों पर निर्माण कार्य कर लिया गया है। जिससे नाली की निकासी बंद हो गई है। नाली की सफाई के लिए इस निर्माण कार्य को हटाना जरूरी है, जिससे कि पानी की निकासी बन सके और वहां सफाई हो सके। गंदगी के कारण कॉलोनी में मच्छरों की भरमार है और इससे कॉलोनीवासियों को बीमारी का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। मलेरिया व अन्य घातक बीमारियां कॉलोनीवासियों को अपने चंगुल में ले सकती हैं। स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed