{"_id":"61d54d1fb718612b901b7e3b","slug":"shivpuri-news-traffic-police-deducted-challans-after-catching-a-dozen-vehicles-that-entered-the-no-entry-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक दर्जन वाहनों को पकड़कर यातायात पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक दर्जन वाहनों को पकड़कर यातायात पुलिस ने काटे चालान
Wed, 05 Jan 2022 01:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:17 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के यातायात महकमे द्वारा मंगलवार को सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती गई। शहर में नो एंट्री क्षेत्र में घुस रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इनसे 60 हजार की वसूली की गई।
विज्ञापन
Shivpuri: नो एंट्री में घुसे वाहनों पर कार्रवाई की गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के यातायात महकमे द्वारा मंगलवार को सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती गई। शहर में नो एंट्री क्षेत्र में घुस रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान इन वाहनों से 60 हजार रुपये वसूले गए।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यातायात महकमे के द्वारा कठमई और ककरवाया बायपास क्षेत्र में यातायात कर्मियों को तैनात करते हुए, शहर के भीतर से भारी वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस का कहना है कि आज जिन वाहनों के चालान काटे गए हैं वह वाहन कठमई और ककरवाया बायपास क्षेत्र से नहीं बल्कि अन्य रास्तों से शहर के भीतर आए थे। मंगलवार को यातायात पुलिस ने ऐसे एक दर्जन वाहनों को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ हजारों रुपए की चालानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि अगर वे आगे से नो एंट्री क्षेत्र में पाए गए तो उनके खिलाफ और भी सख्ती की जाएगी।
इनके काटे गए चालान
यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को जिन वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है, उनमें वाहन क्रमांक एमपी 33 एच 1492, यूपी 83 बीटी 2412, एमपी 09 एचएच 8210, एमपी 33 एच 5123, एमपी 33 एच 1587, आरजे 20 जीबी 7175, एमपी 07 जीए 7115, यूपी 93 सीटी 8822, एमपी 07 जीए 7032, एमपी 07 जीए 5704 डंपर, एमपी 09 एचजे 0455, सीजी 04 एलटी 3756 शामिल हैं। यातायात पुलिस की ओर से बताया गया है कि उक्त सभी 12 वाहनों के खिलाफ धारा 115/194 के तहत 5-5 हजार रुपए के चालान काटते हुए 60 हजार रुपए बसूले गए हैं।