फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: MLA writes letter to State Election Commission to transfer traffic in-charge

Shivpuri News: यातायात प्रभारी का तबादला कराने विधायक ने लिखा राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र

Sun, 12 Jun 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 08:53 PM IST
सार

विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि नगरीय निकाय के चुनाव हैं और यातायात प्रभारी रणवीर यादव बीते 5 वर्षों से शिवपुरी में पदस्थ हैं, जिनके संबंध कई राजनीतिक लोगों से भी हैं।

विज्ञापन
Shivpuri News: MLA writes letter to State Election Commission to transfer traffic in-charge
कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने यातायात प्रभारी रणवीर यादव के तबादले को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भोपाल को पत्र लिखा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में यातायात प्रभारी रणवीर यादव के खिलाफ भाजपा विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने यातायात प्रभारी यादव के तबादले को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भोपाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि नगरीय निकाय के चुनाव हैं और यातायात प्रभारी रणवीर यादव बीते 5 वर्षों से शिवपुरी में पदस्थ हैं, जिनके संबंध कई राजनीतिक लोगों से भी हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन हो और शांतिपूर्ण निर्वाचन हों, इसे लेकर पत्र लिखकर यातायात प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की गई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि वर्तमान समय में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर ही नगरीय निकाय चुनाव होने हैं और यहां यातायात प्रभारी के रूप में रणवीर यादव यातायात विभाग में कार्यरत हैं। चूंकि रणवीर यादव को 6 वर्ष से अधिक समय जिला शिवपुरी में पदस्थी के दौरान हो चुका है। हालांकि बीच में लगभग 4-6 माह के लिए अन्य जिले में वे स्थानांतरित होकर पुन: शिवपुरी में पदस्थ हो गए। इस प्रकार यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का पांच वर्ष से भी अधिक समय का कार्यकाल शिवपुरी में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed