{"_id":"61dbe3ec4afdb8511853c1ee","slug":"shivpuri-mp-kp-yadav-meets-agriculture-minister-kamal-patel-seeks-compensation-for-crops-damaged-by-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से की मुलाकात, ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए मांगा मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से की मुलाकात, ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए मांगा मुआवजा
Mon, 10 Jan 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:14 PM IST
सार
गुना शिवपुरी क्षेत्र के सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से शिवपुरी और गुना में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री के साथ सांसद केपी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद केपी यादव ने रविवार को भोपाल में कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह फसलों के नुकसान की जानकारी दी। कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के लिए राहत राशि की मांग की। उन्होंने कहा कि वो भी एक किसान हैं और किसानों की पीड़ा को समझ सकते हैं। बीते दो सीजन से किसान प्रकृति की मार से जूझ रहा है।
कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि हमारे किसान बंधुओं को समय पर फसल बीमा, मुआवजा राशि मिल जाए तो बड़ा संबल मिलेगा। किसान बंधुओं से आग्रह है कि कृपया धैर्य रखें। मैं आपकी आवाज बनकर समय-समय पर आपकी मांगों को सरकार के समक्ष रखता आया हूं। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान बंधुओ के लिए सदैव समर्पित है।
बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में मावठे की बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गुना, शिवपुरी के अलावा रतलाम, भिंड, मुरैना में ओलावृष्टि से आलू, लहसुन, प्याज, चना और गेंहू की फसलों को क्षति पहुंची है।