फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Kiosk operator called on the pretext of getting money stuck in ATM, robbed 45 lakh rupees by taking hostage

शिवपुरी: एटीएम में पैसे फंसे होने के बहाने कियोस्क संचालक को बुलाया, बंधक बनाकर 45 लाख रुपये लूटे

Fri, 04 Feb 2022 12:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में 45 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। कियोस्क संचालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात की है। 
 

विज्ञापन
Shivpuri: Kiosk operator called on the pretext of getting money stuck in ATM, robbed 45 lakh rupees by taking hostage
शिवपुरी में लूट का शिकार कियोस्क संचालक पुलिस को आपबीती सुनाता हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कियोस्क संचालक से 45 लाख रुपये की लूट हुई है। तीन बदमाशों ने कियोस्क संचालक के घर के नीचे स्थित एटीएम में पैसे फंसने की बात कहकर उसे बुलाया। फिर कनपटी पर बंदूक अड़ाकर बंधक बनाया। कियोस्क संचालक की पत्नी और दो बच्चों को भी बदमाशों ने बंधक बनाया। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे 45 लाख रुपये नगद, सोने के जेवर, मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन



यह वारदात शिवपुरी के बदरवास में हुई है। कियोस्क संचालक विजय सिंघल, उम्र 40 वर्ष, पहली मंजिल पर रहते हैं और तल मंजिल पर प्राइवेट बैंक का एटीएम है। गुरुवार रात करीब 9 बजे यह वारदात हुई। विजय के मुताबिक वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया कि एटीएम में पैसे फंस गए हैं। परेशान हूं, मदद कर दो। जैसे ही वह नीचे गए। एटीएम वाले कमरे को अंदर से खोला, तीनों बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक अड़ा दी और घर के भीतर ले आए। पत्नी और दोनों बेटों के हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर टैप लगा दिए। बदमाशों को पता चला था कि हमने कोई जमीन बेची है और उसके 35 लाख रुपये मिले हैं। यह सच नहीं था। उनके घर पर 40 लाख रुपये रखे थे। पांच लाख रुपये वह गुरुवार को ही बैंक से निकालकर लाए थे। शिवपुरी के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कट्टा दिखाकर लूट की शिकायत हुई है। छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed