{"_id":"61aa1c3d07662310d712e8a3","slug":"shivpuri-jyotiraditya-s-roadshow-on-december-4-leaders-distributing-yellow-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: ज्योतिरादित्य का रोड शो 4 दिसंबर को, नेता बांट रहे पीले चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: ज्योतिरादित्य का रोड शो 4 दिसंबर को, नेता बांट रहे पीले चावल
Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिसंबर को शिवपुरी में रोड शो होगा। इसके लिए सिंधिया समर्थक नेताओं ने पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 दिसंबर को शिवपुरी आ रहे हैं। सिंधिया का 4 दिसंबर को शिवपुरी में रोड शो रखा गया है। रोड शो को भव्य बनाने के लिए शिवपुरी का सिंधिया समर्थक नेता लोगों को पीले चावल बांटकर उन्हें रोड शो के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा सहित अन्य सिंधिया समर्थक नेताओं ने शुक्रवार को शिवपुरी में बाजार में लोगों को पीले चावल दिए। साथ ही सिंधिया के रोड शो में आने की अपील की। मंत्री बनने के बाद पहली बार सिंधिया शिवपुरी आ रहे हैं। इस वजह से रोड शो का आयोजन किया गया है। इस दौरान शिवपुरी नगर में प्रवेश के साथ ही विशाल रैली निकाली जाएगी। इसी जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए बाजार में दुकानदारों को और घरों में भी आमंत्रण के लिए पीले चावल पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा खुद बांट रहे हैं। शिवपुरी नगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं। शहर के विभिन्न चौराहों और रास्तों को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है।