{"_id":"621a30f507e6cf1f4324c917","slug":"shivpuri-free-camp-for-handicap-test-operation-selection-and-modular-prosthesis-on-february-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग का निशुल्क शिविर 27 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग का निशुल्क शिविर 27 फरवरी को
Sat, 26 Feb 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:24 PM IST
सार
शिवपुरी में निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए अभ्यर्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिविर की जानकारी देने के लिए मंगलम केंद्र पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा 27 फरवरी को निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे विकलांग जिनके हाथ या पैर कटे हों अथवा जिन्हें हड्डी से संबंधित कोई ऑपरेशन बताया गया हो उनको चिन्हित किया जाएगा।
इस शिविर को लेकर शनिवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन मंगलम केंद्र पर किया गया। इसमें नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए कैंप संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि उनका संस्थान देशभर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाता है। इसी क्रम में यह कैंप मंगलम के साथ मिलकर शिवपुरी में लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए अभ्यर्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।
मंगलम सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि इस शिविर में जन्मजात दिव्यांगों को निशुल्क जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को निश्चित दिनांक पर उदयपुर बुलाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग भाई-बहन जो किसी दुर्घटना में अपने अंग गंवा चुके हैं अथवा अंगविहीन हो गए हैं उनको शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंगों के लिए माप लिया जाएगा तथा निश्चित दिनांक अनुसार पुन: शिविर स्थल पर पहनाए जाएंगे। शिविर में सभी दिव्यांग भाई बहन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो अवश्य साथ में लाएं। मंगलम के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक डॉ. अजय खेमरिया व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।