फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Free camp for handicap test, operation selection and modular prosthesis on February 27

शिवपुरी: दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग का निशुल्क शिविर 27 फरवरी को

Sat, 26 Feb 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 07:24 PM IST
सार

शिवपुरी में निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए अभ्यर्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Shivpuri: Free camp for handicap test, operation selection and modular prosthesis on February 27
शिविर की जानकारी देने के लिए मंगलम केंद्र पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा 27 फरवरी को निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मॉड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे विकलांग जिनके हाथ या पैर कटे हों अथवा जिन्हें हड्डी से संबंधित कोई ऑपरेशन बताया गया हो उनको चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस शिविर को लेकर शनिवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन मंगलम केंद्र पर किया गया। इसमें नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए कैंप संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि उनका संस्थान देशभर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाता है। इसी क्रम में यह कैंप मंगलम के साथ मिलकर शिवपुरी में लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए अभ्यर्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


मंगलम सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि इस शिविर में जन्मजात दिव्यांगों को निशुल्क जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को निश्चित दिनांक पर उदयपुर बुलाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग भाई-बहन जो किसी दुर्घटना में अपने अंग गंवा चुके हैं अथवा अंगविहीन हो गए हैं उनको शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंगों के लिए माप लिया जाएगा तथा निश्चित दिनांक अनुसार पुन: शिविर स्थल पर पहनाए जाएंगे। शिविर में सभी दिव्यांग भाई बहन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो अवश्य साथ में लाएं। मंगलम के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक डॉ. अजय खेमरिया व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed