{"_id":"62500cf58ce0033e9d437d01","slug":"shivpuri-dispute-between-two-friends-for-firing-joy-in-the-party-trigger-pressed-during-snatching-child-got-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर को लेकर छीना-झपटी में दब गया ट्रिगर, 12 साल के बच्चे की आंख में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर को लेकर छीना-झपटी में दब गया ट्रिगर, 12 साल के बच्चे की आंख में लगी गोली
Fri, 08 Apr 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:18 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के करैरा में एक बच्चे के जन्मदिन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। 12 साल के बच्चे की आंख में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
कट्टा लेकर डांस करता युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग से एक बच्चे की आंख में गोली लगने का मामला सामने आया है। पार्टी में मौजूद एक 12 साल के बच्चे को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत मछावली गांव का है। यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। जब दोनों दोस्त कट्टे की छीना-झपटी कर रहे थे तब गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। यह गोली पार्टी में मौजूद एक 12 साल के बच्चे की आंख में जा लगी। घटना के बाद मासूम को ग्वालियर रैफर किया गया।
फरियादी माया शिव परिहार (निवासी ग्राम दबरा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से 1 बजे भगवत लोधी के नाती का जन्मदिन था। बच्चे का पालना लेकर मछावली गांव से आए रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में नाचने लगे। तभी लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना-झपटी हुई। तब कट्टे का ट्रिगर दब गया। कट्टा चलने से सामने बैठे 12 साल के उमाशंकर परिहार की दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता माया शिव ने बताया कि नेमसिंह लोधी के संग बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा 308 एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

शिवपुरी: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर को लेकर छीना-झपटी में दब गया ट्रिगर, 12 साल के बच्चे की आंख में लगी गोली#Shivpuri #MadhyaPradesh #MPNews #Firing https://t.co/DQ8N3f8SpG pic.twitter.com/1TwxK63dmi
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 8, 2022