{"_id":"62051a93fe246f14a55ed7f9","slug":"shivpuri-disability-test-operation-selection-and-modular-artificial-limb-camp-will-be-held-on-february-27-at-mangalam-center-a-social-service-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: समाजसेवी संस्था मंगलम केंद्र पर 27 फरवरी को दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन और मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: समाजसेवी संस्था मंगलम केंद्र पर 27 फरवरी को दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन और मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर लगेगा
Thu, 10 Feb 2022 07:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:30 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के समाजसेवी संस्था मंगलम में 27 फरवरी को विशाल नि:शुल्क दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिवपुरी: मंगलम केंद्र में लगेगा दिव्यांग जांच शिविर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा 27 फरवरी को विशाल नि:शुल्क दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग हो रहा है। ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ या पैर कटे हों या जिन्हें हड्डी से संबंधित कोई ऑपरेशन बताया गया हो, वे शिविर में संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंद अभ्यार्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम, शिवपुरी में 26 फरवरी की शाम से 27 फरवरी की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।
मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता और सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि शिविर में जन्मजात दिव्यांगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी, जिसके बाद ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को निश्चित दिनांक पर उदयपुर बुलाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऐसे दिव्यांगजन जो किसी दुर्घटना में अपने अंग गंवा चुके हैं या अंग विहीन हो गए हैं। उनको शिविर में नि:शुल्क कृत्रिम अंगों के लिए हाथ-पैर का माप लिया जाएगा। तय समय पर शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो साथ में लाना अनिवार्य है।