{"_id":"6231ef2f0e65a127671e0ecb","slug":"shivpuri-action-on-those-who-encroached-on-government-land-encroachment-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: सरकारी जमीन घेरने वालों पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटवाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: सरकारी जमीन घेरने वालों पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटवाया गया
Wed, 16 Mar 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:37 PM IST
सार
शिवपुरी में पशु चिकित्सालय करही की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सर्वे नंबर 2944 रकवा 0.13 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में पशु चिकित्सालय करही की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में पशु चिकित्सालय करही की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सर्वे नंबर 2944 रकवा 0.13 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के नरवर विकासखंड के ग्राम करही में ये कार्रवाई की गई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि लक्ष्मण नारायण सिंह रावत, दीपक जगदीश भार्गव, रामप्रकाश राजाराम रावत ने बीम कॉलम खड़े कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। दया चंद्र सरूआ परिहार ने दीवार खड़ी कर त्रिपाल डाल दी थी। सभी को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया तथा समस्त कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
तहसीलदार रुचि अग्रवाल ने बताया कि सभी आतिक्रमणकारियों को 50 हजार रुपये से बॉण्डओवर भी किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अतिक्रमकों को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, परंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाने पर उक्त कार्रवाई की गई है। एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। मौके पर राजस्व दल के राजस्व निरीक्षक डीआर काकोडिया, प्रभारी राजस्व निरीक्षक राज बहादुर जाटव, पटवारीगण, पंचायत सचिव के गठित दल तथा पुलिस थाना करेरा के नगर निरीक्षक अमित सिंह भदोरिया व उनके सहयोगी पुलिस मौजूद था।