फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: 9 quintals of doda sawdust seized among the sacks of maize, truck driver arrested

शिवपुरी: मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर रखा 9 क्विंटल डोडा चूरा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 03:28 PM IST
सार

शिवपुरी जिले की कोलारस पुलिस ने एक ट्रक में भरा 45 बोरी 9 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक जावरा (रतलाम) से डोडा चूरा भरकर हरियाणा की तरफ जा रहा था।
 

विज्ञापन
Shivpuri: 9 quintals of doda sawdust seized among the sacks of maize, truck driver arrested
पुलिस ने एक ट्रक में भरा 45 बोरी डोडा चूरा जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक एच.आर. 57 ए. 2063 में अवैध रूप से मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। ट्रक मध्य प्रदेश के जावरा (रतलाम) से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर हरियाणा की तरफ जा रहा है तभी पुलिस ने कोलारस के पास से इस ट्रक को रोककर इसकी तलाशी ली। ट्रक में दिखाने के लिए 330 मक्का की बोरियां भरी मिली लेकिन पुलिस ने बोरियां हटवाकर जब तलाशी ली तो अंदर ट्रक में 45 बोरी डोडा चूरा मिला। 45 बोरी 20-20 किलो की कुल 9 क्विंटल अवैध डोडा चूरा मिला है।
विज्ञापन


जब ट्रक के चालक निवासी प्रतापनगर थाना एलनावाद जिला सिरसा हरियाणा से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि खंडवा से मक्का भरकर चला था फिर जावरा मे आकर अपने ट्रक के असली नंबर एच.आर. 57 ए 9752 की जगह दूसरी नंबर प्लेट एच.आर. 57 ए 2063 लगाकर ट्रक में अवैध 45 बोरियां डोडा चूरा की भर ली थी। ट्रक की फायनेंस की किस्ते उधार होने के कारण नंबर प्लेट बदली थी।
विज्ञापन


कोलारस टीआई आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि 14 चक्का ट्रक कीमत करीब 30 लाख रुपये मय उसमे भरे 45 बोरी अवैध डोडा चूरा कुल 9 क्विंटल कीमत करीबन 54 लाख रुपये एवं ट्रक में भरी 330 बोरी मक्का कीमत करीबन 4 लाख रुपये कुल 88 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed