फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivji's grand procession will come out on Mahashivratri in Sehore district, artists from four states will perform

सीहोर: महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिवजी की भव्य बारात, चार राज्यों के कलाकारों देंगे प्रस्तुति

Mon, 28 Feb 2022 03:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 03:21 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर सीहोर जिले में भगवान शिल की भव्य बारात निकाली जाएगी। चल समारोह में चार राज्यों से आने वाले कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुतियों के लिए 8 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Shivji's grand procession will come out on Mahashivratri in Sehore district, artists from four states will perform
महाशिवरात्रि पर सीहोर में निकलेगी शिवजी की भव्य बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर जिले में उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में भगवान शिव की भव्य एवं अलौकिक बारात निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर में निकाली जाने वाली शिव बारात चल समारोह में भगवान भोले नाथ की बारात 1 मार्च को शाम 4 बजे बटेश्वर महादेव इंदौर नाके से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काशीपति विश्वनाथ मंदिर हनुमान फाटक कस्बे में पहुंचेगी, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन होगा। 
विज्ञापन



चल समारोह में कई आयोजन किए जाएंगे। भगवान शिव की झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकार भी चल समारोह में प्रस्तुति देकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में उज्जैन के भस्म रमैया भक्त मंडल, करनाल हरियाणा के गौरव महादेव एंड आर्ट ग्रुप, नागपुर महाराष्ट्र के शिव प्रताप ढोल ताशा व ध्वज वाहक, मथुरा की रासलीला की  प्रस्तुति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की झांकियां कार्यक्रम में अपने रंग बिखेरेंगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जा रही भगवान भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा के साथ भक्तों को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे, साथ ही दूसरी रास लीला शिव तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। 


समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति हेतु चल समारोह मार्ग पर आठ पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। बड़ी मात्रा में चल समारोह में दूध से बने पेय पदार्थों का वितरण करने की तैयारी की जा रही है। समिति के द्वारा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed