{"_id":"62093f8e54aa6a7f3d72e521","slug":"shiv-sena-says-will-break-legs-if-couples-seen-in-bhopal-parks-on-valentines-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की लाठियों की पूजा, कहा- वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े दिखे तो टांगें तोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की लाठियों की पूजा, कहा- वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े दिखे तो टांगें तोड़ देंगे
Mon, 14 Feb 2022 11:56 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:56 AM IST
सार
वैलैंटाइन डे से एक दिन पहले रविवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर शहर के पार्कों में प्रेमी जोड़े दिखे तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
Shiv Sena
- फोटो : File
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रेमी जोड़ों को सोमवार को वैलेंटाइन डे न मनाने देने की शपथ ली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कालिका शक्ति पीठ मंदिर पर लाठियों की पूजा करते हुए देखे गए। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर जोड़ों को सार्वजनिक पार्कों में घूमते हुए देखा जाता है तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लाठियां लेकर भोपाल के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेंगे। हम वैलेंटाइन डे के रूप में मनाए जाने वाले इस पश्चिमी संस्कृति के त्यौहार का विरोध करेंगे। एक कार्यकर्ता ने कहा, 'अगर किसी जोड़े को वैलेंटाइन डे मनाते हुए पाया जाएगा तो हम उसकी वहीं शादी करवा देंगे और वहीं पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालेंगे।'
विज्ञापन
इस बीच शिवसेना ने शहर के पब, रेस्तरां और होटल संचालकों के लिए भी चेतावनी जारी की है कि वैलेंटाइन डे के दिन कोई कार्यक्रम आयोजित न करें।
