{"_id":"6644eccf55eac1ba6e0d72fa","slug":"sheopur-road-accident-tractor-trolley-fell-into-canal-chambal-river-four-people-died-11-injured-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur Road Accident: चंबल नदी से गुजरते समय नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की मौत, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur Road Accident: चंबल नदी से गुजरते समय नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की मौत, 11 लोग घायल
Wed, 15 May 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 May 2024 10:41 PM IST
सार
Sheopur Road Accident: मध्यप्रदेश के श्योपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुंडन के लिए जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। इस दौरान चार लोगों की मौत, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
नहर में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली एक नहर में पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 11 लोग घायल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खीरखिरी गांव में रहने वाले किसान भूप सिंह अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए 60 सदस्यों के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा रहे थे। तभी चंबल नदी पर बनी नहर से गुजरते समय ट्रैक्टर के ब्रेक चिपक गए और अनियंत्रित होकर सूखी नहर में ट्रैक्टर गिर गया। इस हादसे में 11 लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
