फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News Wheat crop caught fire due to lightning about 100 bigha crop burnt to ashes

Sheopur News: आकाशीय बिजली गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग, करीब सौ बीघा फसल जलकर राख

Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

Sheopur News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, खेत में मौजूद एक किसान को चोट भी लगी है।

विज्ञापन
Sheopur News Wheat crop caught fire due to lightning about 100 bigha crop burnt to ashes
गेहूं के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले के भीलवाड़ा ओर गोयडा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से फसल जलकर नष्ट हो गई। शनिवार शाम को तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से खेत के बीच में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई। करीब 20 किसानों की 100 से ज्यादा बीघा गेहूं की फसल जलकर मिट्टी में मिल गई। 

विज्ञापन


मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची, लेकिन आग इतनी फैल गई थी कि आग बुझाना मुश्किल हो गया। आग हवा के साथ इतनी तेज बढ़ रही थी कि आग पर काबू नहीं पा सके। वहीं, खेत में मौजूद किसान सोनू मीणा के भी बिजली गिरने से पैर में और शरीर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन




किसान पुत्र सोनू मीणा ने बताया, मेरे साथ मेरी बहन खेत पर जानवर के लिए चारा लेने गई थे। वहीं, अचानक तेज हवा के साथ बिजली गरजने की आवाज आई और मेरे पैर में झटका लगा, जिससे पैर में चोट आई। मेरे सिर पर रखी चारे की गठरी दूर जाकर गिरी और मैं वहीं गिर पड़ा। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो खेतों से धुआं उठता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल टीम को आग लगने की सूचना दी...
आग की लपटों को देख आसपास के किसान भी खेतों पर पहुंचे और दमकल टीम को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी फैल गई थी कि आग पर काबू नहीं पा सके। इससे किसानों के खड़ी फसलों में आग लग गई। किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि किसानों की खड़ी गेहूं की फसल में बिजली गिरने से जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed