{"_id":"66f69aaa23bfe0bce404330b","slug":"sheopur-news-forest-minister-s-statement-created-a-stir-said-fir-will-be-filed-soon-regarding-madrassas-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur News वन एवं पर्यावरण मंत्री के बयान से मची खलबली, बोले- मदरसों को लेकर जल्दी ही होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News वन एवं पर्यावरण मंत्री के बयान से मची खलबली, बोले- मदरसों को लेकर जल्दी ही होगी एफआईआर
Fri, 27 Sep 2024 05:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:15 PM IST
सार
श्योपुर में दौरे पर आए प्रदेश के वन मंत्री ने मदरसों को लेकर एक बयान दिया है, जिसे लेकर एक बार फिर मदरसा संचालकों में हड़बड़ी मच गई है। हाल ही में सरकार ने मदरसों के नाम पर आवंटन लेकर शासन को चूना लगाने को लेकर 56 मदरसे बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत क्षेत्र के दौरे के दौरान मदरसों को लेकर एफआईआर किए जाने संबंधी बयान दिए हैं, जिससे अब फिर से मदरसों के संचालकों में हड़बड़ी मच गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश शासन ने 56 मदरसों को बंद करने के आदेश दिए थे, जिस पर जिला प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच के बाद मदरसों को बंद करवा दिया था। करोड़ों का घोटाला करने वाले इन मदरसों पर अब जांच चल रही है और जल्द ही इन बंद मदरसों पर एफआईआर भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मदरसों के नाम पर बेफिजूल आवंटन लेकर शासन को करोड़ों रुपयों का चूना लगाया गया है। अब उन मदरसों के संचालकों पर शासन एफआईआर दर्ज कराएगा और बेफिजूल आवंटित राशि को संचालकों से वसूल करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लाम की तालीम दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुख्य सचिव वीरा राणा को दिल्ली तलब किया था, इसके करीब डेढ़ महीने बाद श्योपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने 56 मदरसों की मान्यता समाप्त कर दी। श्योपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जांच में यह सामने आया था कि मदरसों में ऐसे हिंदू छात्र-छात्राओं के नाम पर भी सरकारी सहायता ली जा रही थी, जिनकी शिक्षा पूरी हो चुकी है या वे नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
