फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shemale stop open defecation

यहां सीटी बजाकर खुले में शौच करने से रोकते हैं किन्नर

Wed, 19 Aug 2015 08:59 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Shemale stop open defecation

स्वच्छ भारत अभियान के तहत मध्य प्रदेश में करीब 300 किन्नर खुले में शौच के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। राज्य के तीन जिलों में इसका बेहतरीन परिणाम देखने को मिला है। सरकार ने किन्नरों के प्रयास की सराहना की है।

विज्ञापन


राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि सरकार ने करीब दो साल पहले सीहोर, सागर और विदिशा जिले में स्वच्छ भारत अभियान से किन्नरों को जोड़ने का फैसला किया था। अब इसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इन तीन जिलों में खुले में शौच की आदत में कमी आई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम कर रहे हैं किन्नर

Shemale stop open defecation

इन जिलों के गांवों में इस अभियान से जुड़े किन्नर किसी को खुले में शौच करते देखकर सीटी बजाने लगते हैं। वे लोगों को विनम्रतापूर्वक समझाते हैं कि यह आदत स्वास्थ्य के लिए कितनी बुरी है।

इस काम के बदले किन्नरों को मानदेय दिया जाता है। अब इस अभियान में कुछ और किन्नरों को शामिल किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आने वाले दो सालों में खुले में शौच की आदत को पूरी तरह खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed