फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   She said at night that she would observe the Karwa Chauth fast; in the morning her daughter found her hanging

भोपाल: रात में कहा- करवाचौथ का व्रत रखूंगी, सुबह बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा; क्या थी वजह?

Thu, 29 Oct 2026 07:55 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया कला गांव में 42 वर्षीय अनीता मैथिल की मौत हो गई। करवाचौथ का व्रत रखने की बात कहकर सोई महिला सुबह घर में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
She said at night that she would observe the Karwa Chauth fast; in the morning her daughter found her hanging
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ के व्रत की तैयारी और परिवार के साथ बिताई रात के बाद सुबह घर में ऐसा मंजर सामने आया, जिसने सभी को झकझोर दिया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की बात कहकर सोई 42 वर्षीय महिला गुरुवार सुबह घर में फंदे पर लटकी मिली। बेटी ने मां को इस हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया कला गांव की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रात में व्रत रखने की कही थी बात
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता मैथिल (42), पत्नी मोहन मैथिल के रूप में हुई है। उनके पति खेती-किसानी करते हैं, जबकि अनीता गृहिणी थीं। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा है। अनीता के भतीजे विशाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाची ने करवाचौथ का व्रत रखने की बात कही थी। इसके बाद वह सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी ने मां को घर में फंदे पर लटका देखा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


पढे़ं:  एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने से चल रहा था इलाज
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनीता की मानसिक स्थिति पिछले करीब तीन महीने से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर बिलखिरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed