{"_id":"61e521eba9b6c215ba7ed82b","slug":"sharma-s-reply-to-priyanka-gandhi-madhya-pradesh-bjp-s-new-mantra-if-there-is-a-girl-she-can-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी को शर्मा का जवाब: मध्य प्रदेश भाजपा का नया मंत्र- लड़की है तो पढ़ सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी को शर्मा का जवाब: मध्य प्रदेश भाजपा का नया मंत्र- लड़की है तो पढ़ सकती है
Mon, 17 Jan 2022 01:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है लड़की है तो पढ़ सकती है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिया कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं का जवाब
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं का जवाब दिया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वह तो लड़ने की बात करते हैं। डिविजन करो और लड़ाओ। वे कहते हैं- बेटी है तो लड़ सकती है। भाजपा का कहना है कि लड़की है तो पढ़ सकती है।
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है। मुझे गर्व है मध्य प्रदेश सरकार पर। बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण जेंडर रेश्यो बदला है। सामाजिक परिवर्तन हुआ है। ये काम बीजेपी सरकार करती है। वह लड़ाने का काम करते हैं। मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि बेटियों को पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो। लड़ने-लड़ाने की बात मत करो।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन