फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shared happiness: Before marriage in Rajgarh, Madhya Pradesh, the bride fed 150 poor children favorite food in a big restaurant

बांट ली खुशियां: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शादी से पहले दुल्हन ने 150 गरीब बच्चों को बड़े रेस्टोरेंट में मनपसंद खाना खिलाया

Wed, 05 Jan 2022 02:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 02:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पेशे से डॉक्टर एक युवती ने अपनी शादी के 2 दिन पहले गरीब-जरूरतमंद बच्चों के साथ बड़े होटल में जाकर खाना खाया और अपनी खुशियों में बच्चों को शामिल कर नई मिशाल पेश की है।
 

विज्ञापन
Shared happiness: Before marriage in Rajgarh, Madhya Pradesh, the bride fed 150 poor children favorite food in a big restaurant
Rajgarh: दुल्हन ने शादी से पहले गरीब बच्चों को मनपसंद खाना खिलाकर खुशियां बांटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पेशे से डॉक्टर एक युवती ने अपनी शादी के 2 दिन पहले गरीब-जरूरतमंद बच्चों के साथ बड़े होटल में जाकर खाना खाया और अपनी खुशियों में बच्चों को शामिल कर नई मिशाल पेश की है।
विज्ञापन


अक्सर आपने लोगों को अपनी शादी में मेहमानों को अच्छे से अच्छा खाना खिलाते देखा है, लेकिन राजगढ़ में एक दुल्हन ने अपनी शादी के दो दिन पहले 150 जरूरतमंद गरीब बच्चों को बड़े होटल में ले जाकर उन्हें अपना मनपसंद खाना खिलाया। दरअसल ब्यावरा शहर के रामलीला मार्ग पर रहने वाली 23 वर्षीय मुबारिका होम्योपैथी की डॉक्टर है। मुबारिका सैफी की शादी 6 जनवरी को इंदौर में रहने वाले अब्बास अली से होने जा रही है।
विज्ञापन

कचरा उठाकर पेट भरतें हैं बच्चे

Shared happiness: Before marriage in Rajgarh, Madhya Pradesh, the bride fed 150 poor children favorite food in a big restaurant
Rajgarh: बच्चों के साथ खुशियां बांटने वाली मुबारिका - फोटो : अमर उजाला
मुबारिका ने अपनी शादी से दो दिन पहले ब्यावरा के आसपास कचरा उठाकर पेट भरने वाले सहित जरूरतमंद 150 गरीब बच्चों को ब्यावरा के बड़े होटल में लेकर दावत दी है। इसमें उन्होंने गरीब बच्चों को अपना मनपसंद भोजन करा कर उन्हें खुशियां दी हैं। मुबारिका सैफी ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास होता है। ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है। इस पहल में थोड़ा सा योगदान करके समाज में एक नई पहल की कोशिश की है। खास बात यह है कि गरीब जरूरतमंद बच्चों को बड़े रेस्टोरेंट में खाना खिलाने की बात मुबारिका  ने अपने होने वाले पति को भी नहीं बताई है।

मुबारिका का कहना है कि जब हम सफल हो जाते हैं तो उसके पीछे कई लोगों की दुआएं शामिल होती हैं। जब आप जीवन में कोई नया काम करने जा रहे हैं तो इस तरह से खुशियां बांटना चाहिए। खुदा का भी कहना है कि तुम शुक्र करो। इससे ऊपर वाला भी हमें खुशियां देगा। पति को नहीं बताने पर मुबारिका का कहना है कि नेकी करो तो उसे प्रचारित नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed