फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   The priest of the temple raped a four-year-old Dalit girl, the girl said to the family - beat the priest

Shajapur: मंदिर के पुजारी ने चार वर्षीय दलित बालिका से किया रेप, घरवालों से बोली बच्ची- पुजारी को डंडे मारना

Thu, 06 Jul 2023 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

शाजापुर जिले के शुजालपुर में पुजारी ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की दलित बच्ची से रेप किया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुजारी पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। भीम आर्मी ने पुलिस पर मामला दबाने के आरोप भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
The priest of the temple raped a four-year-old Dalit girl, the girl said to the family - beat the priest
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पर चार वर्षीय दलित बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


शाजापुर महिला थाने की महिला उपनिरीक्षक राबिता चौधरी ने बताया कि घटना पिछले माह 25 जून 2023 की है। इसमें शुजालपुर के फ्रीगंज में स्थित साईं मंदिर के पुजारी आरोपी संतोष द्वारा चार वर्षीय दलित बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसमें परिजनों के बयान व पीड़ित बालिका की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (AB ) IPC और 5f,  5M, और 6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे पता चला घटना का
बच्ची से पूछताछ में पता चला है कि बालिका ने अपनी नानी से प्राइवेट पार्ट वाली जगह दर्द होने की शिकायत की थी। नानी ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाकर दवाई दे दी। दो दिन बाद नानी को फिर से बालिका के प्राइवेट पार्ट वाली जगह मवाद दिखाई दिया, मवाद देखकर बालिका से पूछताछ की तो उसने उन्हें बताया की पंडित जी को डंडे से मारना और उसे जेल भेज देना। बालिका के मुंह से यह बात सुनकर परिजन शुजालपुर मंडी थाने पहुंचे। भीम आर्मी और परिजनों का आरोप है कि मंडी पुलिस ने नानी और पोती को एक निजी होटल में भेज दिया, और दो दिन तक निजी होटल में रखकर पुलिस उन्हें यह समझाइश देती रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। घटना की जानकारी जैसे ही भीम आर्मी व अन्य संगठनों को लगी तो वे बालिका और उसके परिजनों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे, कलेक्टर ने एसपी से चर्चा कर उनके पास भिजवा दिया। एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर महिला पुलिस थाना शाजापुर में आरोपी पुजारी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया गया और जेल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बालिका के माता-पिता बैंगलोर में नौकरी करते हैं और बच्ची अपने नाना-नानी के पास शुजालपुर में रहती है। बालिका के नाना-नानी आरोपी पुजारी के पास में ही निवास करते हैं और बालिका खेलते हुए पुजारी के पास आया जाया भी करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed