{"_id":"65e0126100211938de0e6d3b","slug":"shajapur-news-ruckus-by-hindu-organizations-it-is-a-case-of-abducting-a-minor-girl-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का है मामला
Thu, 29 Feb 2024 10:43 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:43 AM IST
सार
नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर गैर हिंदू युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस पर लालघाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन पॉक्सो एक्ट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित लालघाटी थाने पर हिंदूवादी संगठन ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्योति नगर से एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर गैर हिंदू युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया, जिस पर लालघाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन पॉक्सो एक्ट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया, जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने लालघाटी थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामे के बाद एसडीओपी थाना लालघाटी पहुंचे और हिंदूवादी संगठनों से बात की और कहा कि आरोपी युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही अन्य धाराएं लगाई जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप किरकिरे ने बताया कि देर शाम को एक मुस्लिम युवक शहर की एक नाबालिग हिंदू युवती को लेकर फरार हो गया। इसके बाद लालघाटी थाने पर परिजन पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि एसडीओपी और टीआई के साथ बैठक में उन्होंने अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का आश्वासन दिया है। वहीं, थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों ने थाने पर हंगामा किया था। लेकिन उनसे चर्चा कर मामले को शांत कर दिया गया है। फिलहाल, गायब हुई नाबालिग लड़की और आरोपी युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मिलने के बाद ही उन पर अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
