फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP News: Was extorting money from people by posing as fake TTE in Bhopal-Ujjain Express train, arrested

MP News: भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर लोगों से कर रहा था वसूली, कालापीपल से किया गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 04:01 PM IST
सार

भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टीटीई यात्रियों से वसूली करता पाया गया है। कालापीपल रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास नकली आईडी कार्ड भी मिला है। 

विज्ञापन
MP News: Was extorting money from people by posing as fake TTE in Bhopal-Ujjain Express train, arrested
कालापीपल रेलवे स्टेशन पर फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : -सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाजापुर जिले के सिहोर व शुजालपुर आरपीएफ ने कालापीपल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर लोगों से वसूली करने वाले फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


कालापीपल रेलवे स्टेशन के वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क राजेश्वर कुमार शर्मा ने बताया यात्री लगातार स्टेशन पर टीटीई के संबंध में शिकायत कर रहे थे। गुरुवार को कालापीपल रेलवे स्टेशन पर भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, तो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिवाकर मिश्रा (31) निवासी शिव नगर कॉलोनी विदिशा रोड़ हुजूर भोपाल बताया। आरपीएफ ने तलाशी ली तो उसके पास रेलवे का फर्जी आईकार्ड निकला। उसमें उसका नाम दिवाकर मिश्रा पद एसी कोच मैकेनिक लिखा था। युवक ने भारतीय रेलवे का आइडेंटिटी कार्ड का पट्टा पहना हुआ था। वहीं आरोपी के दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ के निरीक्षक एफ सी मीना,सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ,आरक्षक अभिनय कुमार पाल ने जांच में पाया कि आरोपी ने रेलवे का डुप्लीकेट आईकार्ड रखकर ट्रेन में टिकट चेकिंग की। इस तरह उसने रेलवे को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी युवक को जीआरपी मक्सी को हैंडओवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed