फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Railway under bridge is filled with rain water for three months, problem not being resolved

MP News: रेलवे अंडर ब्रिज में तीन माह से भरा है बारिश का पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान

Thu, 19 Oct 2023 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

MP News: ग्राम बर्डियासोन-पलसावद सोन के बीच स्थित रेलवे अंडर ब्रिज क्रमांक 58 में बीते तीन माह से बारिश का पानी भरा है। पानी भरा होने की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को यहां से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
MP News: Railway under bridge is filled with rain water for three months, problem not being resolved
रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के बेरछा को मक्सी से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में ग्राम बर्डियासोन-पलसावद सोन के बीच स्थित रेलवे अंडर ब्रिज क्रमांक 58 में बारिश का पानी बीते तीन माह से अधिक समय से भरा हुआ है। जहां मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक, राहगीर खासे परेशान है।
विज्ञापन


अंडर ब्रिज में पानी अधिक भरा होने से छोटे दो-चार पहिया वाहन बाइक, स्कूटी, मारुति वैन,ऑल्टो सहित अन्य गाड़ियों के इंजन में पानी भर जाने से वाहन बंद हो जाते हैं। रेलवे अंडर ब्रिज बीच जंगल और नगर से लगभग 8 किलोमीटर दूर होने से वाहन चालकों को घण्टों वहीं परेशान होना पड़ता है। ब्रिज में पानी निकासी की स्थिति इतनी गंभीर है कि रेलवे ट्रैक के बीच मार्ग गड्ढे होने से कई बार तो बाईक सवार को गिरते पड़ते हुए अपना सफर तय करते है।
विज्ञापन


वर्षों से इस अंडर ब्रिज में पानी और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे राहगीर व वाहन चालक पीड़ा समझने वाला कोई नहीं है। जबकि पूर्व में भी रेलवे कर्मचारियों को भी उक्त समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। किंतु जिम्मेदारों के कानों में जूं नही रेंगी। 17 नवंबर को मप्र में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान होना है। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो उक्त मार्ग व अंडर ब्रिज से निकलने वाले मतदान दलों वाहनों को मतदान केंद्र क्रमांक 285 पलसावद सोन, 286 बेसरपुर, 287 जहानपुर सहित मक्सी-झोंकर तक के मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त समस्या का स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed