फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: The driver died in the tractor trolley accident that fell from the culvert, the accident happened due to lack of railing

शाजापुर: रेलिंग ने होने के चलते पुलिया से गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में चालक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 04:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 04:36 PM IST
सार

शाजापुर जिले में एक पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिया में रेलिंग न होने के चलते ट्रैक्टर चालक नाले में गिर गया था। ग्रामीण लंबे समय से रेलिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Shajapur: The driver died in the tractor trolley accident that fell from the culvert, the accident happened due to lack of railing
शाजापुर: पुलिया से गिरा ट्रैक्टर, हादसे में चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के ग्राम रानी बड़ौद में एक ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में जा गिरी, जिससे चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक फूल सिंह मेवाड़ा लकड़ी लेने के लिए अकोदिया जा रहा था। इसी बीच पुलिया पार करते समय रेलिंग न होने के चलते वो हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चालक को ट्रैक्टर से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन


रेलिंग न होने के चलते हुआ हादसा
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया पर कई सालों से रेलिंग नहीं है, जिसके चलते लोग आए दिन हादसों का शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने रेलिंग की मांग भी की थी लेकिन अब तक पुलिया पर रेलिंग नहीं लगाई गई। बारिश के दिनों में पुलिया पर पानी आ जाता है, जिसे लोग जोखिम उठाकर पार करते हैं। ग्रामीणों ने PWD के अधिकारियों पर लापरवाही की आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed