{"_id":"61baec28c1ef391dc8610087","slug":"shajapur-miscreants-stole-donation-box-from-shani-temple-fear-of-stealing-more-than-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजापुर: शनि मंदिर से बदमाशों ने चुराई दान पेटी, एक लाख रुपये चोरी जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजापुर: शनि मंदिर से बदमाशों ने चुराई दान पेटी, एक लाख रुपये चोरी जाने की आशंका
Thu, 16 Dec 2021 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:51 PM IST
सार
जिले के शुजालपुर के प्रसिद्ध शनि मंदिर पर अज्ञात बदमाश बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मंदिर में घुसे और दान पेटी चुरा ले गए। जिसमें एक लाख से अधिक की राशि होने की बात सामने आ रही है। मंदिर से थोड़ी दूरी पर खाली दानपेटी पड़ी मिली है।
विज्ञापन
शनि मंदिर से चोरी दान पेटी की जानकारी लेते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के शुजालपुर के प्रसिद्ध शनि मंदिर पर अज्ञात बदमाश बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मंदिर में घुसे और दान पेटी चुरा ले गए। जिसमें एक लाख से अधिक की राशि होने की बात सामने आ रही है। मंदिर से थोड़ी दूरी पर खाली दानपेटी पड़ी मिली है।
मंदिर में हुई चोरी से क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंची है और लोगों में वारदात को लेकर खासी नाराजगी बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद मंदिर से जुड़े कई श्रद्धालु भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से जांच कर बदमाशों को पकड़ने की मांग की। प्राप्त जानकारी अनुसार बदमाश मंदिर से दान पेटी चुरा कर ले गए थे। जिसमें से राशि निकालकर उन्होंने मंदिर से कुछ दूरी पर पेटी को फेंक दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने क्षतिग्रस्त खाली पेटी बरामद की है।
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक नागरिक यहां से निकल रहा था, उसने देखा कि मंदिर के गेट खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट भी खुला था और दान पेटी गायब थी। उन्होंने लोगों को सूचना दी। लोगों को आसपास ढूंढने पर खाली दान पेटी मिली है। पुलिस को सूचना दी गई।