फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur collector's clarification after viral video

Shajapur: ‘तुम्हारी औकात क्या है’? वाले बयान पर सीएम मोहन यादव सख्त, कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाया

Wed, 03 Jan 2024 12:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

Shajapur: शाजापुर जिला मुख्यालय से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ड्राइवर संगठन से बैठक कर रहे थे। तभी उन्होंने गुस्से में आकर एक ड्राइवर को लताड़ लगाई थी और उन्होंने कहा था कि तुम्हारी क्या औकात है। इस बयान के बाद सीएम मोहन यादव ने सख्ती दिखाई और उन्हें हटा दिया है।

विज्ञापन
Shajapur collector's clarification after viral video
कलेक्टर किशोर कन्याल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया। जिसके बाद मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा, कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा। इतना ही नहीं कलेक्टर इतना गुस्से में आ गए कि उन्होंने एक ड्राइवर से उसकी औकात पूछ डाली। इस बात पर ड्राइवर ने कहा कि हम हमारी औकात के लिए ही लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसके वीडियो ने पूरे प्रदेश में जमकर बवाल मचाया। जिसके बाद कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने रात 10:00 बजे एक वीडियो मीडिया को जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी इंटेंशन किसी को आहत पहुंचाने की नहीं थी। हालांकि अब इस मामले को खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर किशोर कन्याल को हटा दिया है।

रिजु बाफना बनी शाजापुर कलेक्टर



ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं कही बात
बता दें कि ड्रायवर्स और उनके संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की बैठक चल रही थी। बैठक में एक व्यक्ति द्वारा बार-बार 03 जनवरी 2024 के बाद किसी भी लेवल पर जाने की बात कहीं जा रही थी, जिस पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने उसे शांत करने के लिए थोड़े तल्ख लहजे में यह बात कही है। हालांकि अब उनका कहना है कि बात किसी को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं कही गई थी।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था को तोड़ने नहीं देंगे
उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह व्यक्ति बार-बार बैठक में खड़े होकर चर्चा में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। कलेक्टर ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचना नहीं था। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी को भी कानून व्यवस्था को तोड़ने नहीं दिया जायेगा। आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था में व्यवधान निर्मित नहीं होने देंगे। कानून तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे है
मुख्यमंत्री ने कहा मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं है, उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed