{"_id":"67321c0ff384e7e5e603820f","slug":"youth-murdered-over-money-dispute-accused-caught-after-five-months-kotwali-case-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2306331-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पैसों के विवाद में युवक की ह्त्या, पांच माह बाद पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पैसों के विवाद में युवक की ह्त्या, पांच माह बाद पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली का मामला
Mon, 11 Nov 2024 09:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:09 PM IST
सार
शहडोल में करीब साढ़े पांच माह पहले मुड़ना नदी में मिली लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का खुलासा एक प्रत्यक्षदर्शी की सूचना से हुआ, जिसने बताया कि पैसों के विवाद में आरोपी ने पीड़ित का गला दबाकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़ना नदी में करीब साढ़े पांच माह पहले मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस की सुलझावट घटना स्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी की सूचना से हुई। ग्राम कोयलारी के निवासी राम नागर (30) 26 मई 2024 को अपने परिचित भानू प्रताप सोनवानी और एक अन्य व्यक्ति के साथ नहाने के लिए मुड़ना नदी गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हाल में एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने उसी दिन नदी किनारे राम नागर और भानू प्रताप के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद को देखा था, जिसमें भानू ने कथित रूप से राम नागर की गला दबाकर हत्या कर दी और सिर पानी में डुबो दिया। घटना के बाद आरोपी ने गवाह को धमकी दी, जिससे वह इतने समय तक चुप रहा। आखिरकार, अपराधबोध के कारण वह पुलिस तक पहुंचा और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इस बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी भानू प्रताप सोनवानी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी, राकेश बागरी, प्रधान आरक्षक मायाराम, और आरक्षक गिरीश मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
