फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   shahdol accident news: Woman dies after being hit by tractor

Shahdol News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से महिला की मौत, पहिए के नीचे दबने से मौके पर तोड़ा दम

Wed, 07 Aug 2024 05:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई है तो वहीं बाइक चालक गंभीर घायल हुआ है> घटना सुबह की है लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को दोपहर में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
shahdol accident news: Woman dies after being hit by tractor
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी बाइक

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगनौड़ी गांव में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। महिला अपने नाती के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर कच्चे रास्ते से खेत जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की सुबह घटित हुई है ,लेकिन ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दोपहर में दी है। पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना में 70 वर्षीय महिला रामबाई पटेल की घटनास्थल में ही मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल में सवार होकर रामबाई अपने नाती के साथ कच्चे रास्ते से खेत जा रही थी तभी सामने से तेज एवं लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चालक आ रहा था, जिसने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई, जिसकी वजह से महिला की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं बाइक चालक गंभीर घायल हुआ है, जिसे सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घटना घटी, लेकिन मामले की जानकारी पुलिस को दोपहर में ग्रामीणों द्वारा दी गई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी दोपहर में मिली थी जानकारी लगने के बाद टीम मौके पर पहुंची है, शव का पंचनामा तैयार किया गया है। पीएम के लिए महिला का शव अस्पताल लाया गया है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना होने के 5 घंटे बाद दी गई पुलिस को खबर
हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव घटनास्थल में ही मिला है, तो वहीं सड़क हादसे में ठोकर लगने के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। बाइक भी पुलिस को घटना स्थल में ही मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर फरार हो चुका था। घटना सुबह की है, लेकिन पुलिस को जानकारी दोपहर में ग्रामीणों द्वारा दी गई है। पुलिस इस पहलू में जांच कर रही है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर में अवैध रेत लोड थी, हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, ट्रैक्टर और चालक फरार हैं। जल्द ही पता लगाकर उसे जब्त किया जाएगा। चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी, जांच के बाद कुछ भी स्पष्ट कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed