फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two tribals died after drinking poisonous liquor, the cause of death will be revealed after the viscera report

MP News: जहरीली शराब पीने से दो आदिवासियों की मौत, पुलिस ने विसरा रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होने की बात कही

Tue, 07 Mar 2023 11:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 11:57 AM IST
सार

शुकरु बैगा निवासी करौंदिया टोला और तनगु कोल निवासी सिंहपुर पड़मानिया ने कला गांव में शराब पी इसके करीब एक घंटे बाद ही शुकरू कि घर पर मौत हो गई। वहीं, तनगु का शव खेत पर मिला। परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही है।

विज्ञापन
Two tribals died after drinking poisonous liquor, the cause of death will be revealed after the viscera report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र में दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है, तो वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का सही तरीके से पता लग सकेगा।  घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़मनिया के करौंदिया में शराब पीने से दो आदिवासियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुकरु बैगा निवासी करौंदिया टोला और तनगु कोल निवासी सिंहपुर पड़मानिया ने कला गांव में शराब पी इसके करीब एक घंटे बाद ही शुकरू कि घर पर मौत हो गई। वहीं, तनगु का शव खेत पर मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के पुत्र टेटकू बैगा दुर्गे व दुर्गेश का कहना है, कि शराब पीने के बाद मुंह से झाग निकल रहा था इससे साफ है कि मौत जहरीली शराब से ही हुई है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर सिंहपुर थाना प्रभारी उमेश्वर ठाकरे ने कहा कि सागर से विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। इधर जहरीली शराब से मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से जहरीली व मिलावटी शराब बेची जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन देकर मिलावटी शराब बेचने वालों पर ठोस कार्रवाही करने की मांग भी की है। वहीं, लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों आदिवासियों की मौत की जानकारी मिलने के बाद भी सिंहपुर थाना प्रभारी व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दोनों ही मौके पर नहीं पहुंचे थे, परिजनों का आरोप है कि पीएम के लिए शव अस्पताल लाया गया और परिजन अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट जमा करने में विलंब किया और पोस्टमार्टम में देरी हुई है। जिससे परिजन काफी परेशान हुए। लोगों का कहना था पीएम रूम में डॉक्टरों के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा बीएमओ को फोन करने के बाद भी दिया मौके पर घंटों बाद पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed