फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Tractor seized for illegally transporting sand Youth Congress President accuses Gohparu police

Shahdol News: रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने गोहपारू पुलिस पर लगाए आरोप

Mon, 03 Mar 2025 11:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने गोहपारू पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की शह पर गोहपारू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन स्थानीय माफिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shahdol News Tractor seized for illegally transporting sand Youth Congress President accuses Gohparu police
जब्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जैतपुर पुलिस ने चंद्रपुर स्कूल के पास से जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया, पुलिस ने मामले पर आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर जिसमें रेत लोड है। वो भाटिया से चंद्रपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम चंद्रपुर स्कूल के पास पहुंची तभी सामने से एक नीले रंग का ट्रैक्टर पुलिस को आता दिखाई दिया, जिसमे रेत लोड थी। पुलिस को देखकर चालक वाहन से कूदकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस ने थाने में खड़ा करवा लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पता तलाश करने में पता लगा कि ट्रैक्टर में चालक अर्जुन गुप्ता था। जो पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। यह रेत कुनूक नदी से लोड कर ट्रैक्टर में उसका परिवहन किया जा रहा था, जिसे जब्त किया गया है और चालक फरार है तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जिले में रेत का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने गोहपारू पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए श्री गौतम ने कहा कि पुलिस की शह पर गोहपारू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन स्थानीय माफिया कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने यह भी बताया कि थाना प्रभारी का चालक और एक आरक्षक थाना प्रभारी के कहने पर गोहपारू क्षेत्र में रेत माफियों से मिलीभगत कर दिनदहाड़े नदियों से अवैध खनन कर परिवहन कर रहे हैं। इसके बदले पुलिस मोटी रकम ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed