फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol : A thug created pressure on a man by keeping in digital arrest, freed himself by using clever tricks

Shahdol News : युवक को डिजिटल अरेस्ट में रखकर शातिर ठग ने बनाया दबाव, सूझबूझ से तिकड़म लगाकर खुद को छुड़ाया

Sat, 30 Nov 2024 04:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

शहडोल में एक युवक के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। युवक को ठगों ने 30 मिनट 45 सेकंड तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इसके बाद युवक ने सूझबूझ अंदाज दिखाते हुए खुद को ठगी से बचा लिया।

विज्ञापन
Shahdol : A thug created pressure on a man by keeping in digital arrest, freed himself by using clever tricks
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खैरहा थाना के खन्नाथ गांव में रहने वाले केशवप्रसाद पटेल (39) पिता रामदुलारे पटेल के पास कल सुबह 11 बजे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाला खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए धमकाने लगा। उसने युवक पर मोबाइल से अश्लील वीडियो देखने और उसे फैलाने के आरोप लगाए। चूंकि युवक ने कभी ऐसे वीडियो देखे ही नहीं थे, इस कारण वह समझ गया था कि उसके साथ कोई फ्रॉड हो रहा है और उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। अमर उजाला ने पीड़ित युवक से बात करके उस 30 मिनट 45 सेकंड के मंजर को समझा, जिसमें युवक ने सूझबूझ तरीके से ठगों को चकमा देकर डिजिटल अरेस्ट से मुक्त होने का रास्ता पाया। पढ़िए रिपोर्ट…
विज्ञापन


मामले में जानकारी देते हुए केशवप्रसाद पटेल बताते हैं कि कल सुबह ठीक 11 बजे मेरे फोन पर नंबर +91 7294196969 से फोन आया तो मैं उस समय नहा रहा था। मेरी पत्नी देवकी पटेल (32) ने फोन उठाया तो उधर से ठग ने कहा कि हम क्राइम ब्रांच दिल्ली से बोल रहे हैं। तुम्हारे पति के नाम से यहां एफआईआर हुई है, उसने मोबाइल से गंदगी फैलाई है। उसे उठाने पुलिस घर आ रही है। घबराई पत्नी ने पति को पूरी बात बताई, इसके बाद केशव फोन पर ठग से बात करने लगा।
विज्ञापन


फोन सर्विलांस में है, काटना नहीं है

केशव बाथरूम में था, वह जैसे ही फोन पर आया, सामने से ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और धमकाने लगा। उसने आरोप लगाया कि तुम मोबाइल में अश्लील वीडियो देखते हो और सब जगह फैला रहे हो। तुम्हारा फोटो और डेटा यहां आया है, 10 मिनट में पुलिस तुम्हारे घर तुम्हें गिरफ्तार करने आ रही है। तुम्हारा फोन सर्विलांस में है, इसलिए तुम फोन नहीं काटोगे, फोन चालू रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


DM और CM का आदेश है, कार्रवाई होगी

ठग ने केशव से यह भी कहा कि तुम्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। मुख्यमंत्री समेत DM और SP का तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश है। तुम्हारी फाइल यहां हमारे पास फोटो समेत रखी है। तुम्हारे फोन का पूरा डेटा हमने निकाल लिया है और अब यह यहां से ही डिलीट होगा।

7700 डाटा रिकवरी फाइन चार्ज लगेगा

ठग ने केशव से कहा कि पुलिस तुम्हारे घर नहीं आए इसलिए फाइन चार्ज जमा कराना होगा तभी तुम्हारे फोन का डाटा यहां से डिलीट होगा। यदि तुम्हारी आईडी कोई और चला रहा है तो उसे डिलीट करके लॉक कर दिया जाएगा। 11 लाख जुर्माना है। इस कार्रवाई से बचना है तो 7700 रुपए की रसीद कटवा लो। 200 चालान में कट जाएगा और 7500 रुपये तुम्हारे खाते में वापस आ जाएंगे।

फोन पे से पेमेंट करो

डिजिटल अरेस्ट करने के दौरान ठग बार-बार यह कह रहे थे कि पुलिस बस तुम्हारे घर आ रही है, 2 किलोमीटर दूर है। इसके साथ ही पीछे से सायरन भी बज रहा था। लाइन में बने रहने के साथ ही ठग ने कहा फोन पे ऑन करो, मैं तुमको अपने अधिकारी का नंबर देता हूं उसमें पैसा डालकर तत्काल रसीद कटवा लो। अपना फोन किसी को नहीं देना, जल्दी पेमेंट करो।

युवक ने दिखाई सूझबूझ

8 मिनट तक ठग का टॉर्चर सुनने के बाद युवक केशव समझ चुका था उसे डिजिटल अरेस्ट किया गया है। ठग द्वारा बार-बार पेमेंट के लिए दबाव बनाने पर केशव ने सूझबूझ दिखाते हुए कहा कि मेरे फोन में बैलेंस नहीं है और इंटरनेट भी नहीं चल रहा है और मेरे खाते में 7700 रुपये भी नहीं हैं, इस कारण मैं पेमेंट नहीं कर पाऊंगा। जब ठग को इस बात का भरोसा हो गया कि केशव के पास मोबाइल में बैलेंस नहीं है वह तत्काल पैसा नहीं भेज पाएगा तब उसने केशव को बैंक और दुकान जाने की मोहलत दी। इस दौरान उसने फोन नहीं काटने की बात कही। इस दौरान ठग ने केशव को दूसरा नंबर देते हुए 9936344023 नंबर लिखाया और कहा कि इस पर पेमेंट कर दे। 


इसके बाद केशव ने फोन म्यूट किया और घर से निकलकर लगभग 3 किलोमीटर दूर सीधे अपने क्षेत्र की जनपद सदस्य शिल्पी पांडेय के पास पहुंचा और फोन चालू रहते ही उसने आपबीती बताई। इसके बाद जनपद सदस्य शिल्पी पांडेय ने केशव का फोन लिया और ठग से बात करके उसे फटकार लगाई। इसके बाद ठग ने फोन काट दिया और युवक डिजिटल अरेस्ट से मुक्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed