{"_id":"641d2d6c5283cb4aa306ef55","slug":"the-cases-of-beating-innocent-people-with-bars-are-not-stopping-then-two-children-were-beaten-one-died-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नहीं थम रहे मासूमों को सलाखों से दागने के मामले, फिर दो बच्चों को दागा, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नहीं थम रहे मासूमों को सलाखों से दागने के मामले, फिर दो बच्चों को दागा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 24 Mar 2023 10:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:26 AM IST
सार
शहडोल संभाग में इलाज के नाम पर दो मासूमों को गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसमें एक बच्ची की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर अवस्था में भर्ती है। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग में गर्म सलाखों से दागने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें मासूमों को गर्म सलाखों से दागा जा रहा है। फिर इलाज के नाम पर दो मासूमों को गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसमें एक बच्चे की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर अवस्था में भर्ती है। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पांच महीने की काव्या को सांस लेने में तकलीफ के चलते इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागा गया। हालात ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। इसी प्रकार उमरिया जिले के करकेली में पांच महीने के दिव्यांश को भी गर्म सलाखों से दागने के बाद हालात ज्यादा बिगड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया है कि दो बच्चे दागने से आए थे, जिसमें एक की मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर है जिसका उपचार किया जा रहा है।