फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   The bike went out of control and fell into a pit

Shahdol: अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की हुई दर्दनाक मौत, साखी गांव की घटना

Mon, 18 Mar 2024 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

Shahdol: जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक अनियंत्रित बाइक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिसके बाद बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक जैतपुर से छत्तीसगढ़ की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और अचानक अंधे मोड़ के पास गड्ढे में जा गिरी, जिसमें बाइक सवार भगवान दिन की मौके पर मौत हो गई है।

विज्ञापन
The bike went out of control and fell into a pit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना देख स्थानी लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भगवान दिन छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी है। मृतक जैतपुर किसी काम के सिलसिले से आया था और वापस सोमवार को लौट रहा था, तभी उसकी बाइक साखी गांव के पास अंधे मोड़ के समीप अनियंत्रित हो गई और 6 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों को दी गई
पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। जिसके बाद उक्त मामले की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed