फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accident in Lucampur sand mine took a new turn news in hindi

Shahdol News: लुकामपुर रेत खदान में हुए हादसे में आया नया मोड़, वाहन मालिक ने बदला दिया था वाहन

Mon, 24 Jun 2024 12:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

Shahdol News: थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि वाहन मालिक साजिश के तहत लुकामपुर में हुई घटना को सड़क हादसे का रूप दिया। वाहन चालक का नाम भी गलत बताया था। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
The accident in Lucampur sand mine took a new turn news in hindi
लुकामपुर रेत खदान में हुए हादसे में आया नया मोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ार थाना क्षेत्र के लुकामपुर रेत खदान में 20 जून को हुए हादसे में नया मोड़ सामने आ गया है। वाहन मालिक ने बीमा क्लेम का लाभ लेने शव को विक्रमपुर में सड़क पर लिटाकर वाहन को बदल दिया। इतना ही नहीं वाहन में लाइसेंसधारी चालक को वाहन चलाना बता दिया। इस तरह वाहन मालिक ने साजिश के तहत घटना को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक विनोद सोनी व वाहन चालक भोलू बैगा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि वाहन मालिक साजिश के तहत लुकामपुर में हुई घटना को सड़क हादसे का रूप दिया। वाहन चालक का नाम भी गलत बताया था। पुलिस ने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या हुई थी घटना के दिन
20 जून को लुकामपुर रेत खदान में उत्खनन के दौरान ट्रक के नीचे दबने से नरेश बैगा पिता समय लाल 19 वर्ष निवासी सरईकापा व मो. फियाद 17 वर्ष को गंभीर चोट आई थी। वाहन मालिक विनोद सोनी हादसे की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों घायलों को अस्पताल ला रहा था, इसी दौरान विक्रमपुर के पास नरेश बैगा ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक षडयंत्र पूर्वक शव को रास्ते में रख दिया और जिस वाहन का बीमा था उसे लाकर खड़ाकर पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दे दी। वहीं घायल मो. फियाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उचित इलाज व पैसों का प्रलोभन देकर किसी को वास्तविक घटना के बारे में बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed