{"_id":"66de724fecb659170d0ae3f1","slug":"sudden-change-in-weather-lightning-along-with-heavy-rain-death-of-five-cattle-a-child-bathing-in-the-river-was-swept-away-in-the-strong-current-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2085493-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Weather: तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत, नदी में नहा रहे बच्चे की बहकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Weather: तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत, नदी में नहा रहे बच्चे की बहकर मौत
Mon, 09 Sep 2024 11:26 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:26 AM IST
सार
तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई है। दूसरी घटना में नदी में नहा रहा बालक तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पांच बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के मौसम में फिर एक बार बदलाव हुआ है। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी घटना में नदी में नहा रहा नौ वर्षीय बालक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। यह दोनों घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बालक अभिरेन्द सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह गांव की नदी में नहा रहा था। तभी तेज बारिश हुई और नदी में तेज बहाव आया। पानी के तेज बहाव में बालक फंस गया और नदी से बाहर नहीं निकल पाया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। नदी के किनारे अन्य लोग भी मौजूद थे, जब बालक को उन्होंने नदी से बाहर निकलते नहीं देखा तब जाकर बालक की ग्रामीणों के द्वारा तलाश की गई।
विज्ञापन
पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों के साथ बालक की तलाश नदी में शुरू कर दी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर बालक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। दूसरी घटना में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से जंगल में चर रहे पांच मवेशियों की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जैतपुर के भरुआ जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई है। राजीव सिंह बकरियों को लेकर जंगल चराने गया था, तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बकरियों की मौत हो गई। वहीं, राजीव बारिश से बचने के लिए नजदीकी एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी आकाशीय बिजली गिरी राजीव को भी उसके झटके लगे हैं। हालांकि, युवक को मामूली चोट पहुंची तो मौके पर ही बकरियों की मौत हो गई।
