फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Snatched documents from society, obstructed government work, case registered against two accused

Shahdol News: सोसायटी में जाकर छीने दस्तावेज, शासकीय कार्य में डाली बाधा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 05:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में व्यवधान डालने पर कृष्ण कुमार मिश्रा और विकास पांडेय पर मामला दर्ज हुआ। दोनों ने लैम्प्स चन्नौडी में अभद्रता, गाली-गलौज और दस्तावेज छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Snatched documents from society, obstructed government work, case registered against two accused
सोसायटी चन्नौडी - फोटो : credit

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिम जाति सहकारी सेवा समिति चन्नौडी में जाकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में कृष्ण कुमार मिश्रा पिता हरिवंश कुमार मिश्रा तथा विकाश पांडेय पिता ओमप्रकाश पांडेय दोनों निवासी ग्राम चन्नौडी थाना बुढार शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 132, 221, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा बीते दिवस लैप्स चन्नौडी में अपनी धान बिक्री करने के लिए गया था। जहां उसकी धान लेने के बाद उसे उसकी विधिवत रसीद काटकर दी गई। लेकिन आरोपी द्वारा पहले तो एक बोरी और धान की रसीद कम दिए जाने की बात कही गई। इसे लेकर वहां पदस्थ कर्मचारी कमलेश श्रीवास्तव के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपी कृष्ण कुमार द्वारा सीएम हेल्पलाइन में लैम्प्स चन्नौडी की एक शिकायत की गई। कल जब उक्त शिकायत की जांच करने शहडोल से दो सदस्यीय टीम लैप्स चन्नौडी पहुंची तो उन्होंने शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार मिश्रा को बुलवाया तो वह अपने साथ विकास पाण्डेय के साथ वहां पहुंचा। जहां जांच करने वाली टीम के सामने ही उक्त दोनों लोग अभद्रता कर जांच लैप्स कर्मचारी श्रीवास्तव के साथ-साथ जांच टीम पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों द्वारा शासकीय दस्तावेज भी छीनने का प्रयास किया। गाली गलौज भी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त घटना की शिकायत लैम्प्स कर्मचारी कमलेश श्रीवास्तव द्वारा बुढार थाने में दर्ज कराई गई। जिस वक्त यह सब हुआ उस समय शहडोल से आई जांच टीम के दोनों सदस्य भी मौजूद थे। शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही जांच टीम द्वारा इस कृत्य से कलेक्टर को भी अवगत कराए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी थाने में आपराधिक मामले दर्ज है। कुछ दिनों पहले आरोपी विकास पाण्डेय के विरुद्ध एक शासकीय चिकित्सक द्वारा भी बुढार थाना में मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में अभी वह जमानत पर है, इसी प्रकार कृष्ण कुमार मिश्रा के खिलाफ भी अन्य आपराधिक मामला दर्ज होने की बात पुलिस द्वारा बताई जा रही है। बहरहाल इस मामले में आज लैम्प्स कर्मचारियों के ब्यान पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। तत्पश्चात आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed