फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Showing arrogance, PM's residence under construction was demolished.

MP News: दबंगई दिखाते तुड़वा दिया निर्माणाधीन पीएम आवास, कांग्रेस नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष पर आरोप

Mon, 18 Mar 2024 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

MP News: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामीडोल में एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को दबंगई पूर्वक ढहा देने की शिकायत जैतपुर थाने में की गई है। जिसका आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह व उसके साथियों के ऊपर लगाया गया है। 
 

विज्ञापन
Showing arrogance, PM's residence under construction was demolished.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ग्राम खामीडोल में एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को दबंगई पूर्वक ढहा देने की शिकायत जैतपुर थाने में की गई है। शिकायतकर्ता बालमुकुंद शर्मा पिता बालकरन शर्मा निवासी ग्राम खामीडोल थाना जैतपुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे ग्राम खामीडोल में शासन द्वारा आवंटन के माध्यम से खसरा नंबर 760/2 ख भूमि आवंटित हुईं थी।

विज्ञापन


जहां वह अपने पीएम आवास का निर्माण कार्य करा रहा था। उक्त निर्माण कार्य छत लेबल तक पहुंच गया था। इस बीच गत दिवस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नागेंद्र नाथ सिंह अपने दर्जन भर लोगों के साथ वहां पहुंचे और उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माणाधीन पीएम आवास को दबंगई पूर्वक तुड़वा दिया।
विज्ञापन


निर्माणस्थल का किया गया मुआयना
साथ ही धमकी देते हुए कहा कि थाने में इसकी शिकायत कर दो। पीड़ित ने थाने में इसकी लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सवाल यह उठ रहा है कि अगर वाकई उक्त जमीन नागेंद्र नाथ सिंह की है तो वह इसके लिए विधिवत कार्रवाई कराते, लेकिन उन्होंने स्वयं ही खड़े होकर दबंगई पूर्वक मकान तुड़वा दिया, जोकि विधि विरुद्ध है। इस संबंध मे जब थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार से चर्चा की गयी तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद स्थल का मुआयना किया है। उक्त जमीन की वतुस्थिति स्पष्ट करने के लिए तहसीलदार से संपर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed