{"_id":"654139f416421cdbd904c963","slug":"shahdol-young-man-walked-12-kilometers-to-reach-police-station-after-murder-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: हत्या कर 12 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा युवक; जादू टोने के शक में भाई को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: हत्या कर 12 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा युवक; जादू टोने के शक में भाई को उतारा मौत के घाट
Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
सार
रामसिंह गोंड़ (65) को उसके रिश्ते के भाई शंकर सिंह गोंड़ (45 वर्ष) पर जादू टोना करने का शक था। इसी के चलते उसने गांव के तिराहे में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शीला चौकी अंतर्गत ग्राम पतेरा टोला में एक वृद्ध की दिन दहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपी स्वयं 12 किलो मीटर पैदल चल कर पुलिस चौकी पहुंचा और अपने अपराध कारित करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात यह है कि घटना के दो घंटे बाद भी शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। किसी ने भी सूचना पुलिस को नहीं दी। जानकारी के अनुसार मृतक रामसिंह गोंड़ (65) को उसके रिश्ते के भाई शंकर सिंह गोंड़ (45 वर्ष) पर जादू टोना करने का शक था। इसी शंका को लेकर उसने आज दोपहर गांव के तिराहे में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद पुलिस चौकी जाकर अपने अपराध की जानकारी दी।
विज्ञापन
