फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Two smugglers who reached Shahdol from Prayagraj arrested, drug syrup recovered

Shahdol: प्रयागराज से शहडोल पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशे की सिरप बरामद

Tue, 06 Feb 2024 01:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Feb 2024 01:17 PM IST
सार

ट्रेन के माध्यम से दो आरोपी 150 शीशी नशे की सिरप लेकर शहडोल के अमलाई पहुंचे और अमलाई एवं धनपुरी में इसे बेचने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
Shahdol: Two smugglers who reached Shahdol from Prayagraj arrested, drug syrup recovered
आरोपियों से बरामद की गई नशे की शीशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश से शहडोल के अमलाई में नशे की सिरप की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ सौ शीशी नशे की सिरप जब्त की गई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया है कि प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से दो आरोपी 150 शीशी नशे की सिरप लेकर शहडोल के अमलाई पहुंचे और अमलाई एवं धनपुरी में इसे बेचने की फिराक में थे। तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना लगी और पुलिस ने अमराडंडी से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पड़कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उनके कब्जे से 150 शीशी नशे की सिरप जब्त की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि धनपुरी एवं अमलाई में यह नशे की सिरप बेचने यूपी के प्रयागराज से दो युवक पहुंचे थे। जिन लोगों को धनपुरी एवं अमलाई में इन्हें ये नशे की सिरप बेचनी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है, इस मामले में और भी आरोपी बनाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed