{"_id":"65c1e416c55c5527810831f1","slug":"shahdol-two-smugglers-who-reached-shahdol-from-prayagraj-arrested-drug-syrup-recovered-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: प्रयागराज से शहडोल पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशे की सिरप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: प्रयागराज से शहडोल पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशे की सिरप बरामद
Tue, 06 Feb 2024 01:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:17 PM IST
सार
ट्रेन के माध्यम से दो आरोपी 150 शीशी नशे की सिरप लेकर शहडोल के अमलाई पहुंचे और अमलाई एवं धनपुरी में इसे बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद की गई नशे की शीशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उत्तर प्रदेश से शहडोल के अमलाई में नशे की सिरप की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ सौ शीशी नशे की सिरप जब्त की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया है कि प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से दो आरोपी 150 शीशी नशे की सिरप लेकर शहडोल के अमलाई पहुंचे और अमलाई एवं धनपुरी में इसे बेचने की फिराक में थे। तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना लगी और पुलिस ने अमराडंडी से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पड़कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उनके कब्जे से 150 शीशी नशे की सिरप जब्त की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि धनपुरी एवं अमलाई में यह नशे की सिरप बेचने यूपी के प्रयागराज से दो युवक पहुंचे थे। जिन लोगों को धनपुरी एवं अमलाई में इन्हें ये नशे की सिरप बेचनी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है, इस मामले में और भी आरोपी बनाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
